लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा से लगती सीमा पर भारतीय सेना की सामरिक और युद्ध क्षमता बढ़ेगी, अरुणाचल में सेला सुरंग का 96 प्रतिशत कार्य पूरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2023 19:23 IST

सेला सुरंग का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल आपात स्थिति में सुरंग से निकलने वाले रास्ते और पैदल पथ का काम बचा है और वह भी पूर्ण होने की कगार पर है। ये सुरंग सामरिक रूप से भी काफी अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देसेला सुरंग का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैये सुरंग सामरिक रूप से भी काफी अहम हैइस साल के अंत तक इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों को तवांग जिले से साल भर सड़क मार्ग से जोड़े रखने के लिए बनाए जा रहे सामरिक रूप से अहम सेला सुरंग का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इस साल के अंत तक इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसमें सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। सेला सुरंग को सेला दर्रे से करीब 4200 मीटर नीचे बनाया गया है जो अक्सर बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से बंद रहता है। सेला दर्रा तवांग जिले को शेष अरुणाचल प्रदेश से जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग से तवांग और चीन सीमा से लगती अग्रिम चौकियों तक साल भर सड़क यातायात जारी रहेगा जिससे भारतीय सेना की सामरिक और युद्ध क्षमता बढ़ेगी।

बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरंग का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल आपात स्थिति में सुरंग से निकलने वाले रास्ते और पैदल पथ का काम बचा है और वह भी पूर्ण होने की कगार पर है।

अधिकारी ने बताया कि सुरंग निर्माण के अंतिम चरण में उसमें सुरक्षा उपकरण लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगे वाहन पहले ही सुरंग से गुजर रहे हैं, लेकिन अन्य वाहनों को इसमें आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी गई है। बीआरओ की देखरेख में सुरंग निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के ऑन साइट इंजीनियर कुलदीप सिंह ने बताया कि बहुत संभव है कि इस सुरंग का उद्घाटन 2023 के अंत तक हो जाए। 

उन्होंने कहा कि मौसम यहां बड़ा मुद्दा है, भारी बारिश और बर्फबारी होती है। अगर मौसम की वजह से कोई कठिनाईं नहीं आती है तो हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सुरंग को लोगों के लिए खोल दिया जायेगा । परियोजना की लंबाई करीब 12 किलोमीटर है जिसमें सुरंग, संपर्क मार्ग और लिंक रोड शामिल है।

बता दें कि अरुणाचल की सीमा चीन से लगती है और ये सुरंग सामरिक रूप से भी काफी अहम है। तवांग पर चीन अपना दावा जता चुका है इसलिए यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। इस सुरंग के बन जाने से चीन की किसी भी हिमाकत का तुरंत जवाब दिया जा सकेगा।

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBorder Roads Organizationभारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट