लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर संक्रमित, सभी को दिया गया है टीका

By अनुराग आनंद | Updated: April 9, 2021 07:26 IST

अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिल रही जानकारी के मुताबिक, इन सभी डॉक्टरों को पहले ही टीका लग चुका है।कुल 32 डॉक्टर पृथक-वास में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नयी दिल्लीकोविड-19 की मौजूदा लहर में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) में 37 डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं और उनमें से पांच को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इन सभी डॉक्टरों को पहले ही टीका लग चुका है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और पहली बार 7,000 से ज्यादा मामले आए हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 महामारी की हालिया लहर में 37 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कुल 32 डॉक्टर पृथक-वास में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया

निजी अस्पताल सर गंगा राम हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। कुल 32 डॉक्टर पृथक-वास में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पिछले एक साल से महामारी के दौरान सर गंगाराम अस्पताल ने कोविड-19 के उपचार में अग्रणी भूमिका निभायी है।  

संक्रमण दर महाराष्ट्र में 25%, छत्तीसगढ़ में 18% और कई राज्यों में 10% से ऊपर है

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में कहा कि संक्रमण दर महाराष्ट्र में 25%, छत्तीसगढ़ में 18% और बहुत सारे राज्यों में 10% से ऊपर है। दिल्ली में भी यह 6% क्रॉस कर चुका है। पूरा देश एक तरह के ट्रेंड पर चल रहा है, शहरों में ज्यादा है और ग्रामीण इलाकों में थोड़ा कम है। जितने भी शहर है उनमें करीब 1 हफ्ते आगे पीछे का ट्रेंड चल रहा है।

दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए 480 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए 480 से अधिक लोगों पर मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 489 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि मास्क न लगाने पर पुलिस ने 731 चालान भी जारी किए।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा