लाइव न्यूज़ :

25 नवंबर राम मंदिर ध्वजारोहण समारोहः अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेन्द्र मोदी?, 10,000 मेहमान करेंगे शिरकत, जानिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 05:18 IST

25 November Ram Mandir flag hoisting ceremony: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान राम और देवी सीता का विवाहोत्सव भी पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।शोभायात्रा और धार्मिक आयोजनों की योजना बनायी जा रही है।विहिप और आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

अयोध्याः अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी । सूत्रों ने बताया कि राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के सिलसिले में लगभग 10,000 मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। इस दिन अयोध्या के मंदिरों में भगवान राम और देवी सीता का विवाहोत्सव भी पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया,‘‘राम मंदिर परिसर में भगवान राम की एक भव्य शोभायात्रा और धार्मिक आयोजनों की योजना बनायी जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।’’

इस समारोह की तैयारियों के लिए, इस सप्ताह के प्रारंभ में मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आरएसएस और विहिप के नेता भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह समारोह केवल ध्वजारोहण तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें विहिप और आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

ट्रस्ट सदस्य ने कहा कि राम मंदिर पर स्वर्ण शिखर की स्थापना के बाद, उस पर एक ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘परिधि के छह मंदिरों समेत परिसर के सभी 20 मंदिरों पर भी ध्वज फहराये जाएंगे। ध्वज फहराना मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है।’’ राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान 23 नवंबर को शुरू होंगे, समारोह और ध्वज पूजन होगा।

पूजन में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ, विभिन्न मंत्र और विशेष मंत्रों के साथ-साथ प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा। मुख्य आयोजन के दिन 25 नवंबर को ध्वज पूजन सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। पूजन का शुभ मुहूर्त केवल 30 मिनट का है। इस दौरान, राम मंदिर और परिसर के सभी अन्य मंदिरों के शिखरों पर धार्मिक ध्वज फहराया जाएगा।

प्रशासन ने भी ध्वजारोहण समारोह के दौरान अयोध्या पहुंचने वाले हजारों लोगों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन के मद्देनजर होटलों और अतिथि गृहो की बुकिंग के साथ-साथ टेंट सिटी की सुविधाओं में भी सुधार किया जा रहा है। प्रमुख होटलों, गेस्टहाउसों और सराय में कमरे आरक्षित किए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए समितियों का गठन कर अपने सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदीBJPआरएसएसमोहन भागवतयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत