लाइव न्यूज़ :

BJP में शामिल होने दिल्ली आए TMC के 20 पार्षद, कहा-ममता से नाराजगी नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: May 28, 2019 14:20 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया, टीएमसी को 22 और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांसु रॉय समेत टीएमसी के 3 विधायक बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के पुनर्गठन के मकसद से तृणमूल कांग्रेस अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के लगभग 20 पार्षद बीजेपी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हैं। गरिफा से टीएमसी पार्षद रूबी चटर्जी ने समाचार एजेंसी एएनआई  को बताया कि हमें ममता जी कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन बंगाल में लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वे उनके लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली में 20 पार्षद आए हुए हैं। बंगाल में बीजेपी की जीत ने हमें उसके साथ जुड़ने के लिए प्रभावित किया है। 

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांसु रॉय समेत टीएमसी के 3 विधायक बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुभ्रांसु के अलावा सुनील सिंह और शीलभद्र दत्ता के दिल्ली आने की खबर है। इस तीन विधायकों के अलावा टीएमसी के कई पार्षद भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।  

विधानसभा चुनाव से पहले खफा नेताओं से संपर्क साध रही है TMC 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के पुनर्गठन के मकसद से तृणमूल कांग्रेस अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ''हम ऐसा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, जो कुछ कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं। हम हर किसी को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।'' 

कोलकाता के महापौर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी से मुलाकात की, जिन्होंने सक्रिय राजनीति से विश्राम ले लिया है। उन्होंने चटर्जी से पार्टी में लौटने और संगठन की जिम्मेदारी देखने को कहा है। हालांकि चटर्जी ने इस बाबत कोई भी वादा नहीं किया है। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने नाराज नेताओं से मुलाकात की है और उनसे 'गलतफहमियों' को भूलाकर पार्टी में वापस आने का आग्रह किया है। इसी बीच इस तरह की खबरें मिल रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया, टीएमसी को 22 और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?