लाइव न्यूज़ :

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के 100 साल पूरे हुए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:33 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर कोलकाता में स्थित संगमरमर वास्तुकला का बेहतरीन नमूना और इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया को समर्पित 'विक्टोरिया मेमोरियल हॉल' को अस्तित्व में आए 100 हो गए।

देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली विरासत इमारतों में से एक इस इमारत का उद्घाटन 28 दिसंबर, 1921 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में तत्कालीन 'प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने भारत के अपने शाही दौरे के दौरान किया था। ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा हासिल इमारत से संबंधित पुराने अभिलेखीय दस्तावेजों के अनुसार विख्यात उद्योगपति सर राजेंद्र नाथ मुखर्जी ने ठेकेदारों की तरफ से शाही अतिथि को एक ‘रत्नजड़ित चाबी’ सौंपी थी, जिससे वेल्स के राजकुमार ने इसका दरवाजा खोला।

इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें बंगाल के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड रोनाल्डशाय समेत अन्य शामिल थे। इस इमारत के उद्घाटन के दौरान काफी धूमधाम और भव्यता रही थी लेकिन मंगलवार को इसके शताब्दी वर्ष पूरे होने का दिन ऐसे ही बीत गया।

पुराने अभिलेख के अनुसार, इस स्मारक की आधारशिला तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स (बाद में राजा जॉर्ज पंचम) ने 4 जनवरी, 1906 को रखी थी। लेकिन संगमरमर की इस सुंदर इमारत का उद्घाटन उनके बेटे और तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स (बाद में राजा एडवर्ड अष्टम) ने किया था, जिन्हें प्रथम विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद सद्भावना दौरे पर भारत भेजा गया था।

इस स्मारक की जब आधारशिला रखी गई थी तब कलकत्ता भारत में ब्रिटिश राज की राजधानी थी लेकिन बाद में 1911 में किंग जॉर्ज पंचम ने इसे दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की। वहीं, जब इस इमारत का उद्घाटन हुआ तो नई राजधानी बनकर तैयार ही हो रही थी।

इंग्लैंड की गद्दी से महारानी विक्टोरिया ने भारत पर 60 साल से ज्यादा समय तक शासन किया और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में उनकी युवावस्था की संगमरमर से बनी प्रतिमा लगी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?