Haryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 18:59 IST2026-05-13T18:57:44+5:302026-05-13T18:59:32+5:30
Ambala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates: विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है।

Ambala, Panchkula, Dharuhera, Ambala, Rewari, Sampla, Sonipat, Uklama Election Result 2026 Live Updates
चंडीगढ़ः हरियाणा नगर निकायों रिजल्ट लगभग आ गए। भाजपा ने अंबाला, पंचकुला और सोनीपत नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को फिर से हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत पर बधाई दी। हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार! इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है।
जब मिले भाजपा परिवार के दो भाई, नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत की दी बधाई 🙏🪷@NayabSainiBJP@BhajanlalBjppic.twitter.com/ZdJPFaqvAX
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपका हरियाणा के परिवारजनों की ओर से हृदय से आभार 🙏🪷
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
आपके दूरदर्शी नेतृत्व, विकासपरक सोच और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण ने हरियाणा सहित पूरे देश में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है।
हरियाणा नगर निकाय चुनावों में मिली यह… https://t.co/NFt0FrjDac
सोनीपत नगर चुनाव में यह जीत है शानदार ✌️
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
बहुत बहुत आभार सोनीपत परिवार 🙏🪷@MLBadoli@RajivJainBJP@Kavitajainbjppic.twitter.com/049v7gQXQ4
हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2026
इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार…
इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। इस चुनाव में आप का भी बुरा हाल रहा। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। रविवार को डाले गए कुल 4,78,068 वोटों से 777 उम्मीदवारों का भविष्य तय हो गया।
धारूहेड़ा से भाजपा नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी अजय जांगडा जी को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
इस समर्थन के लिए धारूहेड़ा नगर पालिका की देवतुल्य जनता व सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार pic.twitter.com/1saeXKbZpd
अंबाला, सोनीपत और पंचकुला जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में 28 महापौर पद के उम्मीदवार शामिल एक दूसरे को टक्कर दिए। अंबाला में बीजेपी की अक्षिता सैनी ने मेयर चुनाव जीत लिया है। सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को हराया। अक्षिता सैनी को 52794 वोट मिले और कुलविंदर को 31436 वोट मिले।
सांपला से भाजपा नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीन कोच जी को-जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
इस समर्थन के लिए सांपला नगर पालिका की देवतुल्य जनता व सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार pic.twitter.com/NmBnPX3rHE
धारूहेड़ा नगर पालिका पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की। भाजपा के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत हासिल की और कांग्रेस के बाबू लाल लांबा को हराया। जांगड़ा को 9392 वोट और लांबा को 1817 वोट मिले। रेवाड़ी नगर परिषद पर भाजपा ने झंडा लहराया।
रेवाड़ी से भाजपा नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी विनीता पीपल जी को-जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 13, 2026
इस समर्थन के लिए रेवाड़ी नगर परिषद की देवतुल्य जनता व सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार pic.twitter.com/U8MGOaSdI5
बीजेपी की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को हराया। विनीता को 44251 वोट और निहारिका को 23066 वोट मिले। पंचकूला में भगवा पार्टी की जीत हुई। बीजेपी के श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को हराया। बंसल को 68544 वोट और सुधा को 32292 वोट मिले। सांपला नगर पालिका में भी बीजेपी की जीत हुई।
बीजेपी के प्रवीन ने निर्दलीय अंकित पुत्र शमशेर सिंह को हराया। प्रवीन को 4391 और अंकित को 3704 वोट मिले। सोनीपत नगर निगम में भी बीजेपी की जीत हुई। भाजपा के राजीव जैन को 78035 वोट मिले और कांग्रेस के कमल दीवान को 54788 वोट मिले। उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय की जीत हुई। रीमा सोनी ने बीजेपी की निकिता गोयल को हराया। सोनी को 7078 वोट और गोयल को 4242 वोट मिले।