एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 22:29 IST2026-05-13T22:26:35+5:302026-05-13T22:29:23+5:30

मित्तल ने 1976 में भारती समूह की स्थापना की थी, जो अब दूरसंचार, अंतरिक्ष संचार, डिजिटल अवसंरचना और वित्तीय सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

Sunil Bharti Mittal appointed Airtel Chairman from October 1, 2026 to September 30, 2031 by the Board of Directors | एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

file photo

Highlightsसदस्यों की स्वीकृति के अधीन होगी। मित्तल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।कार्यकाल चार अगस्त, 2026 से तीन अगस्त, 2031 तक होगा।दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

नई दिल्लीः दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल के संस्थापक सुनील भारती मित्तल को अगले पांच वर्षों के लिए फिर से निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। एयरटेल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मित्तल का नया कार्यकाल एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक होगा। मानव संसाधन एवं नामांकन समिति की सिफारिश पर निदेशक मंडल ने मित्तल की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो सदस्यों की स्वीकृति के अधीन होगी। मित्तल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

मित्तल ने 1976 में भारती समूह की स्थापना की थी, जो अब दूरसंचार, अंतरिक्ष संचार, डिजिटल अवसंरचना और वित्तीय सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके अलावा, निदेशक मंडल ने निशाबा गोदरेज को भी स्वतंत्र निदेशक के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल चार अगस्त, 2026 से तीन अगस्त, 2031 तक होगा।

Web Title: Sunil Bharti Mittal appointed Airtel Chairman from October 1, 2026 to September 30, 2031 by the Board of Directors

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे