लाइव न्यूज़ :

Video: MP में लगे कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मुस्लिम सरपंच की जीत के बाद समर्थकों ने कहा ‘पाकिस्तान जीत गया’, केस दर्ज

By आजाद खान | Updated: July 3, 2022 11:11 IST

इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी यहां पर कथित पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए है। पुलिस ने गांव वालों की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कटनी में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की चाका पंचायत का एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद कथित तौर पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मामले में सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि उन्हें यह शिकायत मिली है कि पंचायत चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगे है। उनका यह भी कहना है कि इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड किया था जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच में लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक, कटनी चाका ग्राम पंचायत का है जहां से रहीसा बेगम पति वाजिद खान ने सरपंच पद पर से जीता था। यह मामला शुक्रवार की रात है जब कुछ युवक मुस्लिम प्रत्याशी के घर के पास जमा हुई है और जीत की खुशी में नारा लगाने लगे। 

वीडियो में भींड द्वारा 'जीत गया भाई जीत गया पाकिस्तान जीत गया' के नारे लगाए जा रहे है। बताया जा रहा है यह वीडियो पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना का है जो शनिवार को सामने आया है। 

शिकायत पर केस हुआ दर्ज

खबर के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद गांव वालों ने शनिवार को इसको लेकर थाने में शिकायत कराई है। गांवा वालों का कहना है कि जीत के बाद करीब 30 से 40 लोगों ने पहले रैली निकाली थी और उसके पास वे प्रत्याशी के घर के पास जमा हुए थे। इसके बाद इन लोगों द्वारा यह कथित नारा लगाया गया है। 

उनके अनुसार, नारा लगाने वालों को वह पहचानते है और इसमें कुछ लोग बाहर के भी हो सकते है, इस बात से भी गांव वालों ने इन्कार नहीं किया है। मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है।  

टॅग्स :क्राइमभारतMadhya Pradeshवायरल वीडियोपाकिस्तानसरपंच चुनावPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी