लाइव न्यूज़ :

यूपीः इलाहाबाद में बुराड़ी जैसा हादसा, बंद कमरे में मिला पति-पत्नी और तीन बच्‍चियों का शव

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 21, 2018 08:10 IST

इलाहाबाद में घटी घटना में पत्नी का शरीर फ्र‌िज के अंदर मिला है।

Open in App

इलाहाबाद, 21 अगस्तः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्विटर हैंडल के मुताबिक सोमवार रात यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद पुलिस को एक बंद घर से एक शख्स उसकी पत्नी समेत तीन बच्च‌ियों के शव मिले हैं। ट्वीट के मुताबिक शख्स का शव पंखे से लटकता मिला, जबकि पत्नी का शरीर फ्र‌िज के अंदर जमा मिला। वहीं दो बच्चियों के शव सूटकेस और आलमारी के भीतर मिले। जबकि एक बच्ची का शव दूसरे कमरे में मिला।

स्‍‌थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार मामला इलाहाबाद के धूमनगंज के पीपलगांव का है। जहां मनोज कुशवाहा उर्फ भल्लू (35 साल) ने अपने परिवार की हत्या कर उनके शरीर को फ्र‌िज, आलमारी, सूटकेस आदि में भरने के बाद खुद भी फंदे से लटक गया। मरने वालों में उसकी पत्नी सुनीता (30 साल), बेटी सृष्टि (8 साल), दूसरी बेटी शिवानी (5 साल), सबसे छोटी बेटी सोनू (3 साल) शामिल हैं। भल्लू को इलाके का समृद्ध किसान बताया जाता है। उसकी शादी अकोढ़ा गांव की निवासी सुनीता से करीबन 10 साल पहले हुई थी।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्‍क्वॉड भी बुला लिया। बाद में घटनास्‍थल पर एसएसपी के साथ ही आईजी, एडीजी भी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने सभी पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जानकारी के जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है पिछले महीने दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :इलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMahakumbh 2025: प्राचीन और आधुनिक का संगम?, आस्था, मुक्ति और सांस्कृतिक एकता का केंद्र

भारतबुजुर्गों को आज भी नहीं भूला है आजादी के बाद का पहला महाकुंभ, 3 फरवरी 1954 को मौनी अमावस्या और शाही स्नान

भारतब्लॉग: सांस्कृतिक और प्रासंगिक मनोविज्ञान के पुरोधा थे दुर्गानंद सिन्हा

भारतमोदी सरकार में अब तक इन 6 जगहों के बदले जा चुके हैं नाम, इसमें कहीं शामिल तो नहीं आपका शहर, जानें

भारतAllahabad High Court: शादी में मिले उपहारों की लिस्ट क्यों है जरूरी, हाईकोर्ट ने बताया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत