लाइव न्यूज़ :

केरल में ट्रेन पर हमला 'लोन वुल्फ अटैक' था, शाहरुख सैफी कट्टरपंथी साहित्य पढ़ता था, एनआईए ने किया खुलासा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 30, 2023 17:54 IST

जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि सैफी ऑनलाइन कट्टरपंथी साहित्य पढ़ता था। वह पाकिस्तान और भारत में उपदेशकों के भाषण सुनकर कट्टरपंथी बन गया था। इन सब से प्रेरित होकर ही उसने पेट्रोल खरीदा और डिब्बे में आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में ट्रेन पर हमला लोन वुल्फ अटैक थाशाहरुख सैफी ऑनलाइन कट्टरपंथी साहित्य पढ़ता थावह उपदेशकों के भाषण सुनकर कट्टरपंथी बन गया था

नई दिल्ली: केरल को कोझिकोड के पास चलती ट्रेन में पेट्रोल फेंक कर आग लगाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को इसे लोन वुल्फ अटैक करार दिया। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी शाहरुख सैफी ने केरल में ट्रेन पर हमला करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उसे लगा कि कोई उसे पहचान नहीं पाएगाये वारदात इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। 

जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि सैफी ऑनलाइन कट्टरपंथी साहित्य पढ़ता था। वह  पाकिस्तान और भारत में उपदेशकों के भाषण सुनकर कट्टरपंथी बन गया था। इन सब से प्रेरित होकर ही उसने पेट्रोल खरीदा और डिब्बे में आग लगा दी।

27 वर्षीय आरोपी शारुख सैफी पर आईपीसी, यूएपीए, रेलवे अधिनियम और पीडीपीपी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने कहा कि उस पर 2 अप्रैल, 2023 को अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाकर आतंकवादी कृत्य करने का आरोप है। 

इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गये थे। यह घटना 2 अप्रैल को हुई थी जब  ट्रेन इलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची थी। हमले के बाद ट्रेन से लापता एक महिला, एक शिशु और एक पुरुष के शव इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से बरामद किए गए थे। मौतें तब हुईं जब पीड़ितों ने आग से बचने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, घटना की योजना शायद पहले से बनाई गई थी क्योंकि आरोपी अपने बैग में एक बोतल में पेट्रोल ले जा रहा था।

ट्रेन में आग लगाने वाला आरोपी शाहरुख घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। ऐसे में पुलिस ने जांच टीम बना कर आरोपी की केरल से लेकर महाराष्ट्र तक पड़ताल की।  सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने केरल ट्रेन फायर मामले में फरार आरोपी शारुख सैफी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।  

टॅग्स :एनआईएकेरलक्राइमआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला