लाइव न्यूज़ :

सिवनीः 9-6 साल के 2 नाबालिग भाइयों की गला रेतकर हत्या, कई दिन से लापता थे, शवों को जंगल में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 10:52 IST

Seoni: पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाने में अपने बेटों की गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देतलाशी के दौरान संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली और डुंडास्वनी पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों को बरामद किया। श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां शव पाए गए थे।

Seoni: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दिन पहले लापता हुए दो नाबालिग भाई (नौ एवं छह साल) बुधवार को एक जंगल में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शवों को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत सिवनी शहर के सुभाष वार्ड इलाके से बच्चे मंगलवार शाम से लापता थे।

अधिकारी ने बताया कि एक दिन बाद उनके शव जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर सिवनी-कटंगी (बालाघाट जिला) मार्ग पर अंबामई जंगल में तीन किलोमीटर अंदर मिले। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या किए जाने के बाद उनके शवों को पत्थरों से ढंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाने में अपने बेटों की गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

मेहता ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली और डुंडास्वनी पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों को बरामद किया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि एक श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां शव पाए गए थे और हत्या से संबंधित सबूत एकत्र किए गए हैं। 

टॅग्स :Madhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना