लाइव न्यूज़ :

Punjab: खालिस्तान का झंडा उठाने वाले 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 8, 2024 10:10 IST

पंजाब में अलगाववादी आंदोलन खालिस्तान का झंडा उठाने वालेऔर 'वारिस पंजाब दे' नाम का संगठन चलाने वाले अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने अमृतसर मे गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तारअमृतपाल की मां उसके डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब ट्रांसफर की मांग को लेकर मार्च करने वाली थीअमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है

चंडीगढ़: पंजाब में अलगाववादी आंदोलन खालिस्तान का झंडा उठाने वालेऔर 'वारिस पंजाब दे' नाम का संगठन चलाने वाले अमृतपाल सिंह की मां को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल की मां उसके असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से पंजाब ट्रांसफर की मांग को लेकर  सोमवार को मार्च करने वाली थी लेकिन उससे पहले अमृतसर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। इस संबंध में अमृतसर पुलिस ने बताया कि बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से निकाले जाने वाले 'चेतना मार्च' से एक दिन पहले रविवार को अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर, उनके चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने रविवार को पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह के हवाले से बताया कि बलविंदर कौर की गिरफ्तारी एक "निवारक गिरफ्तारी" थी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच, सुखचैन सिंह और तीन अन्य को भी पकड़ लिया गया है और पुलिस ने भी उनके हिरासत में लिये जाने की पुष्टि कर दी है।

मालूम हो कि पंजाब में पिछले साल अप्रैल में अमृतपाल सिंह और उनके 'वारिस पंजाब दे' के नौ सहयोगियों और एक चाचा को समेत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कड़ी निगरानी में असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। अमृतपाल ने मार्च 2023 में खालिस्तानी समर्थक संगठन  'वारिस पंजाब दे' की शुरूआत की थी।

22 फरवरी से बलविंदर कौर और 'वारिस पंजाब दे' के नौ अन्य सदस्यों के रिश्तेदारों ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास भूख हड़ताल की है। उन्होंने पहले कहा था कि जब तक अमृतपाल सिंह और अन्य बंदियों को पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Policeअसमजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी