लाइव न्यूज़ :

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केसः भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही अरेस्ट, पंजाब सीएम भगवंत मान के परिवार के साथ तस्वीरें, भाजपा ने शेयर किया 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 20:38 IST

गुरजीत सिंह मल्ही नाम को अमेरिका में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ भाजपा ने लिखा, "आप के तथाकथित "क्रांतिकारी" इन गंभीर सवालों का जवाब कब देंगे?"भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर मल्ही की गिरफ्तारी के बाद आप के कथित संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा।गिरफ़्तारी के बाद पंजाब में काफ़ी राजनीतिक हंगामा मच गया है।

चंडीगढ़ः भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही को यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफी रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) सिएटल ने 11 जुलाई को मल्ही की गिरफ़्तारी की घोषणा की। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक नेताओं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार के साथ तस्वीरें सामने आईं, जिससे पंजाब में राजनीतिक घमासान छिड़ गया। चंडीगढ़ भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर मल्ही की गिरफ्तारी के बाद आप के कथित संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा। चंडीगढ़ भाजपा ने लिखा, "आप के तथाकथित "क्रांतिकारी" इन गंभीर सवालों का जवाब कब देंगे?"

चंडीगढ़ भाजपा के आधिकारिक एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, "मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार के साथ उसकी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रही हैं, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री लाल चंद कटारूचक जैसे आप नेताओं से उसके स्पष्ट संबंध भी हैं।"

हालांकि गिरफ़्तारी के बाद पंजाब में काफ़ी राजनीतिक हंगामा मच गया है। फ़ेसबुक और X पर कई नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सामने आईं। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने मल्ही की आम आदमी पार्टी (आप) के साथ तस्वीरें शेयर कीं। रियल एस्टेट एजेंट और निवेशक मल्ही की अन्य नेताओं के साथ भी तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

ICE ने X पर उनकी गिरफ़्तारी के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा था कि 42 वर्षीय भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही को वाशिंगटन (वाशिंगटन) में एक संयुक्त संघीय क़ानून प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान गिरफ़्तार किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने मल्ही पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री, जिसे आमतौर पर चाइल्ड पोर्न कहा जाता है, रखने का आरोप लगाया है।

पोस्ट में एक तस्वीर भी शामिल, जिसमें मल्ही को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार के सदस्यों के साथ कई छोटी तस्वीरें दिखाई गई। कांग्रेस भी इस आरोप-प्रत्यारोप में कूद पड़ी और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछा, "हम भगवंत मान से स्पष्टीकरण मांगते हैं, उनके परिवार का एनआरआई गुरजीत मल्ही जैसे शर्मनाक अपराधी से क्या संबंध है।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकाचंडीगढ़Policeभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला