लाइव न्यूज़ :

मोबाइल चोर गैंग का बांग्लादेशी कनेक्शन?, दिल्ली में झपटमारी, पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में सप्लाई, 6 अरेस्ट, 20 फोन बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 20:59 IST

Mobile thief gang: छह जुलाई को सलमान (37) की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में बड़ी सफलता मिली। सीसीटीवी फुटेज के विस्तृत विश्लेषण के बाद स्कूटी पर सवार झपटमार के रूप में पहचाना गया।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी की घटनाओं के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। पुलिस टीमों को पश्चिम बंगाल भेजा गया, जहां शेख को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।स्वीकार किया कि वह चोरी के फोन कयूस को सौंपता था।

नई दिल्लीः पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली का एक झपटमार, कूरियर कंपनी का एक कर्मचारी और पश्चिम बंगाल में चोरी के फोन लेने वाले लोग शामिल हैं। ये लोग चोरी हुए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला 25 जून को प्रीत विहार, मंडावली और पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से सुबह के समय हुई झपटमारी की कई घटनाओं के बाद सामने आया। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘छह जुलाई को सलमान (37) की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में बड़ी सफलता मिली। उसे सीसीटीवी फुटेज के विस्तृत विश्लेषण के बाद स्कूटी पर सवार झपटमार के रूप में पहचाना गया।’’

उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान सलमान ने बताया कि वह चोरी किए गए फोन शफी अहमद उर्फ टीपू (33) को सौंप देता था, जो फिर उन्हें नोएडा में काम करने वाले कूरियर कंपनी के कर्मचारी भूपेंद्र (34) को दे देता था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूपेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने चोरी के मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कमीशन के बदले भेजने की बात कबूल की है। मालदा में फोन प्राप्त करने वालों की पहचान मोहम्मद रहमान शेख (35) और एमरुल कायस (36) के रूप में की गई। पुलिस टीमों को पश्चिम बंगाल भेजा गया, जहां शेख को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।

डीसीपी ने कहा, ‘‘उसने स्वीकार किया कि वह चोरी के फोन कयूस को सौंपता था। कयूस ने कबूल किया कि वह इन उपकरणों को बांग्लादेश में तस्करी करता था।’’ उन्होंने बताया कि कयूस की निशानदेही पर चोरी के 20 और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आरोपियों को मालदा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दिल्ली लाने के लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि सलमान की पत्नी गुलबहार (37) के बैंक खाते में अवैध मोबाइल फोन व्यापार से प्राप्त राशि जमा हुई थी जिसके चलते उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान के तहत अब तक मोबाइल झपटमारी के नौ मामलों को सुलझाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (संगठित अपराध) के तहत कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशदिल्ली पुलिसनॉएडापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा