लाइव न्यूज़ :

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध?, दीवार फांदने की कोशिश कर रहे 20 साल के युवक रामा को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 13:24 IST

शुक्रवार सुबह पांच बज कर 50 मिनट के आसपास एक व्यक्ति ने संसद की दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के चौकन्ने जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक रूप से कमजोर लगता है और उससे पूछताछ जारी है। सेंध लगाने के लिए दीवार से लगे एक पेड़ पर चढ़ गया।दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

नई दिल्लीः शुक्रवार को सुबह संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए उसकी दीवार फांदने की कोशिश कर रहे 20 साल के एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रामा के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से अस्थिर लगता है। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश महला ने कहा, ‘‘शुक्रवार सुबह पांच बज कर 50 मिनट के आसपास एक व्यक्ति ने संसद की दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के चौकन्ने जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से कमजोर लगता है और उससे पूछताछ जारी है। आसूचना ब्यूरो (आईबी) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा समेत कई केंद्रीय एजेंसियां इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि यह युवक संसद परिसर में सेंध लगाने के लिए उसकी दीवार से लगे एक पेड़ पर चढ़ गया।

सूत्र के अनुसार, ‘‘उसे आगे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आईबी और विशेष शाखा के अधिकारी उससे पूछताछ कर उसके इस कृत्य का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को ही समाप्त हुआ है। इससे पहले 13 दिसंबर, 2023 को संसद सत्र के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे।

उन्होंने पीले रंग का धुआं छोड़ा था। दोनों को सदन में उपस्थित कुछ सांसदों ने पकड़ लिया था। इसी दौरान दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर भी कोई गैस छोड़ी थी। यह घटना संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी वाले दिन हुई थी जिसने संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससंसदCISF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार