लाइव न्यूज़ :

6 फुट गहरे गड्ढे से खुले राज, 42 साल की पत्नी नयना, 9 साल का बेटा और 13 साल की बेटी को तकिये से गला दबाकर हत्या, सहायक वन संरक्षक शैलेश खम्भला ने ऐसे दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2025 19:19 IST

भावनगरः सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) शैलेश खम्भला को पत्नी नयना (42), बेटे (नौ) और बेटी (13) के शव तलाजा रोड पर फॉरेस्ट कॉलोनी में उसके आधिकारिक आवास के पास छह फुट गहरे गड्ढे में मिलने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे"लापता" पत्नी और बच्चों के प्रति "कोई चिंता नहीं" दिखाई तथा उसके बयान में विसंगतियां मिली।दिवाली की छुट्टियों के दौरान नवंबर की शुरुआत में भावनगर आए थे।परिवार के लापता सदस्यों की फिक्र नहीं होने से संदेह और गहरा हो गया।

भावनगरःगुजरात में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में एक वन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने पत्नी और दो बच्चे कथित रूप से हत्या कर शव को भावनगर में अपने घर के पास एक गड्डे में फेंक दिया था। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) शैलेश खम्भला (39) और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद प्रथम दृष्टया अपराध का कारण प्रतीत होता है। इस मामले में पीड़ितों की तकिये से गला दबाकर हत्या की गई। खम्भला को उनकी पत्नी नयना (42), बेटे (नौ) और बेटी (13) के शव तलाजा रोड पर फॉरेस्ट कॉलोनी में उसके आधिकारिक आवास के पास छह फुट गहरे गड्ढे में मिलने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खम्भला जांच के दायरे में तब आया, जब उसने जांच के दौरान अपनी "लापता" पत्नी और बच्चों के प्रति "कोई चिंता नहीं" दिखाई तथा उसके बयान में विसंगतियां मिली। नयना बच्चों के साथ सूरत में अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी और दिवाली की छुट्टियों के दौरान नवंबर की शुरुआत में भावनगर आए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश पांडे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच नवंबर को खम्भला ने पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि जब वह ड्यूटी पर था, तब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई। पांडे के मुताबिक, जांच के दौरान वन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड ने नयना और बच्चों को ऑटो रिक्शा से जाते देखा था तथा पुलिस की पूछताछ के दौरान सुरक्षा गार्ड ने खम्भला की बात से इनकार कर दिया। एसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान खम्भला के "अजीब व्यवहार" और परिवार के लापता सदस्यों की फिक्र नहीं होने से संदेह और गहरा हो गया।

पांडे ने बताया, “खम्भला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि रहस्यमय गुमशुदगी से पहले वह आरएफओ गिरीश वानिया नामक एक कनिष्ठ अधिकारी के संपर्क में था। वानिया ने पुलिस को बताया कि खम्भला ने उसे अपने घर के पीछे दो गड्ढे खोदने को कहा था, ताकि वहां पड़ा कुछ कचरा डाला जा सके।

पुलिस 16 नवंबर को आरएफओ के साथ घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में गड्ढे खोदने के बाद तीन शव बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने कहा,“खम्भला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे हत्या और सबूत नष्ट करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।” खम्भला ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने ससुराल वालों के साथ सूरत में नहीं रहना चाहती थी और वह उससे भावनगर में साथ रहने का आग्रह कर रही थी, जिसका उसने विरोध किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातहत्याPoliceमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या