लाइव न्यूज़ :

डिलीवरी सेवा में महिलाओं की भागीदारी को साल के अंत तक 10 प्रतिशत तक बढ़ायेगी जोमैटो

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून ऑनलाइन खाना पहुंचाने की सेवा देने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी डिलीवरी सेवा में महिलाओं की संख्या को साल के अंत तक बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर देगी। यह काम कंपनी के कार्यस्थल पर समावेशी पहल का हिस्सा है।

जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग में कहा कि मौजूदा समय में उसके डिलीवरी पार्टनर्स में से केवल 0.5 प्रतिशत ही महिलाएं हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘आज, हम अपने दस्ते में महिला वितरण भागीदारों की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं। शुरुआत में, हमने बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे से शुरू कर वर्ष 2021 के अंत तक 10 प्रतिशत भागीदारी तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।’’

यह कहते हुए कि ज़ोमैटो का हमेशा ‘‘अधिक समावेशी कार्यस्थल होने’’ का प्रयास रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, हमारी समावेशी कार्यस्थल संबंधी पहलों ने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया है कि हमारे डिलीवरी भागीदारों में से केवल 0.5 प्रतिशत महिलाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में आत्मरक्षा प्रशिक्षण जोड़ रहे हैं, जो सभी महिला डिलीवरी भागीदारों के लिए अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव