लाइव न्यूज़ :

संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी शुरू करेगा यस बैंक, निवेशकों से बोलियां मंगाई

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 अगस्त निजी क्षेत्र के यस बैंक ने एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एआरसी) शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। बैंक ने इसके लिए संभावित निवेशकों से कंपनी का हिस्सा बनने के लिए रुचि भी आमंत्रित की है।

अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) ने यस बैंक की ओर से जारी एक रुचि पत्र (ईओआई) में कहा कि संभावित निवेशकों के पास मजबूत वित्तीय क्षमता के साथ संकटग्रस्त परिसंपत्ति के मामलों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।

ईओआई के अनुसार, ‘‘बैंक के साथ परिसंपत्ति पुनर्निर्माण के व्यवसाय के संचालन के लिए संभावित निवेशक एआरसी का प्रमुख भागीदार/प्रायोजक होगा।’’

अर्न्स्ट एंड यंग दरअसल एआरसी को शुरू करने के लिए यस बैंक की प्रक्रिया सलाहकार है।

बैंक ने कहा कि इच्छुक निवेशक या उनके प्रायोजकों के पास चालू वित्त वर्ष के पूरा होने से पहले प्रबंधन अधीन न्यूनतम संपत्ति (एयूएम) पांच अरब डॉलर की होनी चाहिए।

बैंक ने कहा कि इच्छुक निवेशक 31 अगस्त 2021, शाम पांच बजे तक projectmodak@in.ey.com पर ईमेल कर अपना ईओआई जमा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत