लाइव न्यूज़ :

50,000 करोड़ रु.की कर्ज सुविधा से अस्पताल शयिकाओं में 20 प्रतिशत की वृद्धि संभव: क्रिसिल

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, सात मई साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल ने शुक्रवार को कहा कि रिजर्व बैंक की 50,000 करोड़ रुपये की विशेष कर्ज सहायता योजना अस्पतालों की बिस्तर क्षमता 20 प्रतिशत बढ़ाने में मदद कर सकती है। इस ऋण पर ब्याज दर सस्ता होगा।

क्रिसिल ने कहा कि कोविड-19 स्वास्थ्य देखरेख बुनियादी ढांचा को बढ़ाने के लिए बैंकों को प्राथमिकता-क्षेत्र के उधार के तहत दी जाने वाली सहायता, उपचार क्षमता को बढ़ाने और दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करेगी।

कोविड19 की लहर के बीच देश में स्वास्थ्य देखरेख बुनियादी ढांचे की बड़े हिस्से में भारी कमी महसूस की जा रही है, जहां क्षमता में कमी उजागर हुइ्र है। देश में नए संक्रमितों की संख्या एक दिन में चार लाख के आंकड़े से ऊपर चल रही है। प्रति दिन करीब 3,500 लोगों की मौत हो रही है ।

रिजर्वबैंक ने बुधवार को बैंकों के लिए बहुत सारे प्रोत्साहन देकर इस सुविधा को शुरु किया है।

रेटिंग एजेंसी के एक परिपत्र में कहा अस्पताल इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थियों में से हो सकते हैं क्योंकि इस वित्तपोषण से देश में अस्पताल की बेड क्षमता में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।’’

इस योजना के सौजन्य से बैंकों से उम्मीद की जाती है कि वे ऋण देने की वर्तमान दरों से कम दर पर स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए उधार दें। उन्हें इसके लिए धन मार्च 2022 तक रेपो दर पर उपलब्ध होगा।

इसने कहा कि मौजूदा समय में, अस्पताल अपने उधार के लिए ब्याज के बतौर 11 प्रतिशत तक का भुगतान करते हैं, और नई योजनाओं के तहत नया ऋण 3.50 प्रतिशत तक सस्ता होगा।

क्रिसिल के मुख्य रेटिंग अधिकारी सुबोध राय ने कहा, ‘‘कम लागत पर धन की उपलब्धता बढ़ने से अस्पतालों को बेड की संख्या बढ़ाने, ऑक्सीजन भंडारण, आईसीयू और महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।’’

इसके अतिरिक्त, वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को पहले ही सरकार द्वारा 5,000 करोड़ रुपये की मदद दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना