लाइव न्यूज़ :

वृद्धि संभावना बेहतर होने, कर्ज में कमी पर भारत की साख बेहतर करेंगे: मूडीज

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने बुधवार को कहा कि भारत की वृद्धि संभावना बेहतर होने तथा सरकारी कर्ज में निरंतर कमी से वह देश की साख बढ़ाएगी।

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को भारत के साख परिदृश्य को बेहतर करते हुए नकारात्मक से स्थिर श्रेणी में कर दिया। हालांकि उसने भारत की साख को ‘बीएएए3’ पर बरकरार रखा। यह निम्न निवेश स्तर की रेटिंग है और कबाड़ के दर्जे से सिर्फ एक पायदान ऊपर है।

मूडीज इनवेस्टर सर्विस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जोखिम समूह) क्रिस्टिएन डी गुजमैन ने पीटीआई-भाषा से कि स्थिर परिदृश्य यह बताता है कि मूडीज को भारत की साख को उन्नत करने में 12 से 18 महीने का समय लगेगा।

ई-मेल के जरिये सवालों के जवाब में गुजमैन ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि भारत की वृद्धि की संभावना बेहतर होने... सरकारी कर्ज में सतत रूप से कमी के साथ कर्ज वहन करने की क्षमता में सुधार होने पर साख बेहतर होगी। स्थिर परिदृश्य यह प्रतिबिंबित करता है कि ये चीजें हासिल करने में 12 से 18 महीने का समय लगेंगे।’’

मूडीज के अनुसार, ‘‘टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने तथा महामारी की दूसरी लहर के दौरान सोच-विचारकर पाबंदियां लगाये जाने से कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के कारण वृद्धि के नीचे जाने का जोखिम घटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत