लाइव न्यूज़ :

वीवर्क इंडिया का राजस्व 33 प्रतिशत बढ़ा, अगले साल 20,000 से अधिक डेस्क जोड़ने की योजना

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कार्यस्थल की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी वीवर्क इंडिया का राजस्व इस वर्ष 33 प्रतिशत बढ़कर 800 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और अनुकूलित कार्यस्थल की बेहतर मांग के कारण उसे 2022 में भी बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।

वीवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करण वीरवानी ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कार्यस्थल से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी को ‘‘वन-स्टॉप शॉप’’ बनाने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी वर्ष 2022 में लगभग 20,000 डेस्क की क्षमता के साथ अपने पोर्टफोलियो में और 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विस्तार करेगी।

वीवर्क फिलहाल 64,000 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ 36 स्थानों पर 50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का संचालन करती है। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु सहित छह प्रमुख शहरों में कंपनी की उपस्थिति है।

वीरवानी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद लचीले कार्यस्थल खंड में सुधार बहुत मजबूत रहा है। इसके विभिन्न सहकर्मी केंद्रों में अधिभोग स्तर 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है जिससे नवंबर महीने में इसका पूरा पोर्टफोलियो लाभदायक हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस वर्ष अपने कारोबार को 800 करोड़ रुपये से अधिक तक बढ़ाने में सक्षम हुए हैं।’’ वीरवानी ने कहा कि कंपनी ने पिछले वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव