लाइव न्यूज़ :

वेदांता का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 4,280 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई वेदांता लि. का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना होकर 4,280 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आय बढ़ने की वजह से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,033 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया थाा।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 29,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 16,998 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 14,965 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,847 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वेदांता के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील दुग्गल ने कहा, ‘‘हम एक और अच्छे प्रदर्शन वाली तिमाही की घोषणा से खुश हैं। हमारे सभी कारोबार क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा।’’

दुग्गल ने कहा कि अनिश्चित बाजार परिस्थतियों के बावजूद हमने सबसे ऊंचा तिमाही 10,032 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व आय) दर्ज किया। सालाना आधार पर इसमें 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान अपने कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने तथा अंशधारकों के लिए अधिकतम मूल्यवर्धन पर है। जून तक कंपनी पर शुद्ध रूप से 20,261 करोड़ रुपये का कर्ज था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव