लाइव न्यूज़ :

‘कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण एक मात्र विकल्प’

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई सात मई देश में कोरोना संक्रमण के प्रति दिन सामने आ रहे कुल नए मामलों में से लगभग पचास प्रतिशत नए मामले ग्रामीण इलाकों में से आ रहे है जिससे चिंता बढ़ गई है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में भीषण रूप से बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एक मात्र समाधान तेजी से टीकाकरण है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कुल नए मामलों में देश में सर्वाधिक प्रभावित 15 जिलों के संक्रमितों का हिस्सा मार्च में 55 प्रतिशत था। इन जिलों का हिस्सा मई में घटकर 26.3 प्रतिशत रह गए है। इसका मतलब है कि कोरोना संक्रमण अब पूरे देश में फैल गया है।

एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि मई में 48.5 प्रतिशत कोरोना संक्रमण के नए मामले ग्रामीण इलाकों से रहे। जबकि मार्च के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के मामले 36.8 प्रतिशत थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने का एक मात्र विकल्प बड़े पैमाने पर टीकाकरण करना है। कोरोना संक्रमण से रिकवरी लोगों के जल्द से जल्द बाहर निकलने पर निर्भर करती है। ऐसा तभी संभव है जब बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एक बार हम फिर टीकाकरण पर जोर देते हैं।’’

घोष ने कहा, ‘‘अबतक 16.5 करोड़ लोगों को पहला टीका लगा गया है। जिसमे से 13.1 करोड़ लोगों को पहला और 3.15 करोड़ लोगों की दूसरा टीका लग चुका हैं। दूसरा टीका लगवाने वाली लोगों संख्या घटकर 19.5 प्रतिशत हो गई है। वही अप्रैल में जहां प्रतिदिन 28 लोगों को कोरोना का टीका लग रहा था अब केवल 17 लाख लोगों को प्रतिदिन कोरोना का टीका लग रहा है।’’

उन्होंने कहा यदि हम इसी गति से चले तो हम अक्टूबर तक केवल 15 प्रतिशत आबादी को ही टीका लगा पाएंगे जबकि हर्ड इम्युनिटी के लिए सितंबर तक 55 लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाने की जरुरत हैं।

देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 4,14,188 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए जबकि देश में 36 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,915 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,34,083 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत