लाइव न्यूज़ :

यूएई का लुलु समूह जम्मू-कश्मीर में खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना करेगा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 10:43 IST

Open in App

दुबई, 11 दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक खाद्य प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जहां से विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों को हासिल किया जाएगा।

यह घोषणा लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफली एमए ने गुरुवार को यूएई-भारत खाद्य सुरक्षा सम्मेलन 2020 के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (कृषि उत्पादन और बागवानी) नवीन कुमार चौधरी की अगुवाई वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान की।

यूसुफली ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2019 में यूएई यात्रा के दौरान की गई प्रतिबद्धता के अनुसार लुलु समूह जम्मू-कश्मीर से कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की सोर्सिंग पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा है।’’

इस समय लुलु कश्मीर से सेब और केसर का आयात करता है और आने वाले वर्षों में आयात काफी बढ़ने का अनुमान है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण हाल के दिनों में कई चुनौतियों के बावजूद समूह ने अब तक 400 टन से अधिक कश्मीरी सेब का आयात किया है।

यूसुफली ने कहा कि लुलु समूह भारत से खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों के प्रमुख आयातकों में शामिल है, और नए केंद्र की स्थापना से खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अन्य देशों को कश्मीरी उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा।

जीसीसी छह अरब देशों का संगठन है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन शामिल हैं।

चौधरी ने कहा कि बैठक के नतीजे काफी बेहतर रहे और लुलु समूह के स्टोरों का उपयोग करते हुए केंद्र शासित प्रदेश से पूरे खाड़ी क्षेत्र में कृषि और बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत