लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एफसीआई के दो नए मंडलीय कार्यालय शुरू किए जाएंगे: दानवे

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई केंद्र ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद और अमरावती में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दो मंडलीय कार्यालय तत्काल प्रभाव से परिचालन में आयेंगे।

केन्द्र सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आम जनों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र की नोडल एजेंसी एफसीआई की भूमिका सर्वोपरि है। महाराष्ट्र में एफसीआई ने कुशलता से काम किया है।

केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एक बयान में कहा, "इसके साथ, किसानों, पीडीएस लाभार्थियों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी एजेंसियों और मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ के अंतिम-उपभोक्ताओं को बेहतर तरीके से लाभान्वित किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, ‘‘इन कार्यालयों के खुलने के साथ, एफसीआई के संबंधित प्रभागीय कार्यालयों से संपर्क करना सुविधाजनक होगा ताकि कार्य को कुशलता से निष्पादित किया जा सके।”

महाराष्ट्र में एफसीआई के (गोवा सहित) छह मंडलीय कार्यालयों थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत