लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा पुनरूद्धार: पीएचडी चैंबर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के नए मामलों में कमी, देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को हटाए जाने और सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सुधारों के कारण अर्थव्यवस्था अप्रैल और मई में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से तेजी से उबर रही है।

पीएचडी चैंबर ने कहा कि इस समय, अर्थव्यवस्था में कुल मांग को बढ़ाने के लिए घरेलू खपत और निजी निवेश को और बढ़ावा देने की जरूरत है क्योंकि इसका देश में पूंजी निवेश के विस्तार पर त्वरित प्रभाव पड़ेगा।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, "कोविड-19 मामलों में कमी, देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियां हटने के साथ सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सुधारों के कारण, अर्थव्यवस्था इस साल अप्रैल और मई में निचले स्तर पर जाने के बाद से तेज गति से आगे बढ़ रही है।’’

उन्होंने साथ ही सुझाव दिया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत शहरों और गांवों में रहने वाले गरीबों के लिए अधिक से अधिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पर विचार किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत