लाइव न्यूज़ :

सरकार की कुल देनदारी मार्च 2021 के अंत तक बढ़कर 116.21 करोड़ रुपये पर पहुंची

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून सरकार की कुल देनदारी मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 116.21 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। यह इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 6.36 प्रतिशत अधिक है।

सरकार की कुल देनदारी (लोक लेखा के तहत देनदारी सहित) दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 109.26 लाख करोड़ रुपये थी।

वित्त मंत्रालय की जनवरी-मार्च, 2021 तिमाही के लिये जारी सार्वजनिक ऋण प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यह तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 6.36 प्रतिशत वृद्धि को बताता है। ’’

मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कुल बकाया देनदारी में सार्वजनिक कर्ज या लोक ऋण की हिस्सेदारी 88.10 प्रतिशत थी।

करीब 29.33 प्रतिशत बकाया दिनांकित प्रतिभूतियों की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष से कम थी। स्वामित्व प्रतिरूप के अनुसार वाणिज्यिक बैंकों की हिस्सेदारी 37.8 प्रतिशत और बीमा कंपनियों की 25.3 प्रतिशत थी।

तिमाही के दौरान सरकारी प्रतिभूतियों की आपूर्ति में वृद्धि के कारण द्वितीयक बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों पर प्रतिफल की दर बढ़ी।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान, केंद्र सरकार ने 3,20,249 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियाँ जारी की जबकि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 76,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां जारी की थी। वहीं पुनर्भुगतान 29,145 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव