लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.55 रुपये पर लगभग अपरिवर्तित रहा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:00 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली दबाव के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 72.55 (अनंतिम) के स्तर पर लगभग पिछले स्तर पर बना रहा।

बाजार के कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट तथा विश्व की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर में मजबूती से रुपये पर दबाव बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.56 पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और दिन के कारोबार के दौरान 72.51 के ऊपरी स्तर और 72.62 के निचले स्तर तक गई।

अंत में रुपया 72.55 प्रति डॉलर पर लगभग पिछले दिन के बंद के स्तर पर टिका।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 91.91 पर पहुंच गया।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत गिरकर 67.83 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 562.34 अंकों की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,692.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत