लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच माह के निम्न स्तर 74.58 रुपये पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई आठ अप्रैल देश में कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने की वजह से आर्थिक सुधार के प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ करीब पांच माह के सबसे निम्न स्तर, 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.19 से 74.93 रुपये के बीच रहा। बुधवार को रुपया, एक दिन के कारोबार में 105 पैसे की सर्वाधिक गिरावट के साथ 20 माह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। विगत चार कारोबारी सत्रों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 146 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.06 प्रतिशत घटकर 92.39 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 62.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 84.45 अंकों की तेजी के साथ 49,746.21 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 110.85 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव