लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता अगले महीने शुरू होने की उम्मीद: गोयल

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शु्क्रवार को भरोसा जताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले महीने वार्ता शुरू हो जाएगी।

गोयल ने उद्योग मंडल फिक्की के 94वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन के साथ एफटीए पर भारत की वार्ता अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। वहीं कनाडा के साथ एफटीए पर बातचीत मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

गोयल ने कहा, "इसके अलावा हम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ भी मुक्त व्यापार समझौते को लेकर संपर्क में हैं। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। हम दुबई में एक विशाल इंडिया मार्ट की संभावना पर गौर कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इंडिया मार्ट जैसे बाजार के बनने से भारतीय निर्यातकों को अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौतों के लिए अन्य देशों एवं क्षेत्रों के साथ भी चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा, "यूएई के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा के साथ एफटीए पर चर्चा शुरू होने की उम्मीद है।"

कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभालने वाले गोयल ने कहा कि देश में कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले कपड़ा उद्योग के लिए लाख करोड़ डॉलर का अवसर इंतजार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव