लाइव न्यूज़ :

सिन्जीन इंटरनेशनल का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:18 IST

Open in App

नई दिल्ली, 21 जनवरी ठेका अनुसंधान, विकास और विनिर्माण सेवा प्रदाता सिन्जीन इंटरनेशनल का चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 92 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 585 करोड़ रुपये रही, 2019-20 की दिसंबर तिमाही में 519 करोड़ रुपये रही थी।

सिन्जीन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जोनाथन हंट ने कहा, ‘‘हमारी तीसरी तिमाही की वृद्धि परिचालन आय में वृद्धि के हमारे अनुमान के अनुरूप है। हमारा शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव