लाइव न्यूज़ :

पेटेंट में ढ़ील के प्रस्ताव को अमेरिकी समर्थन से उपजी 'नयी स्थिति' पर ध्यान दे रहा है स्विट्जरलैंड

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वह कोविड19 के टीकों के मामले में पेटेंट नियमों को अस्थायी रूप से हटाने की मांग को अमेरिका के समर्थन के बाद पैदा हुई नयी स्थिति पर ध्यान दे रहा है।

गौरतलब है कि गत अक्तूबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड की रोकथाम या इलाज से जुड़ी औषधियों पर व्यापार में बौद्धिक संपदा अधिकार पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की संबंधि (ट्रिप्स) के प्रावधानों में छूट दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्येश्य गरीब और विकासशील देशों के लिए कोविड19 के टीके एवं दवाओं को सस्ता और सुलभ बनाना है।

टीके से जुड़े पेटेंट नियमों में अस्थायी रूप से छूट के लिए डब्ल्यूटीओ के सामने पेश की गयी भारत और दक्षिण अफ्रीका की इस पहल का अमेरिकी प्रशासन ने समर्थन किया है।

भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने शुक्रवार को पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ में अपना रुख बदला है और अब हमारे सामने एक नयी स्थिति है। मुझे पता है कि सरकार नयी स्थिति पर नजर जमाए हुए है और इसका मतलब है कि हमें इंतजार करना तथा देखना होगा कि स्विट्जरलैंड की सरकार नयी स्थिति के आधार पर क्या फैसला लेती है। फैसला बर्न में किया जाएगा और हमें उसका इंतजार करना होगा।"

हेकनर ने कहा कि उनके देश की दो कंपनियां कोविड टीके के उत्पादन में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "एक दवा कंपनी मॉडर्ना (टीका) का उत्पादन कर रही है और दूसरी कंपनी फाइजर-बायोएनटेक (टीके) के उत्पादन के लिए एक प्रतिष्ठान स्थापित करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?