लाइव न्यूज़ :

सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत आवेदन मिले

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पहले दिन बुधवार को 42 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक 582 करोड़ रुपये के आईपीओ में पहले दिन 56,32,648 शेयरों के लिये बोलियां प्रापत हुईं। कंपनी ने कुल 1,35,15,150 शेयरों के निर्गम की पेशकश की है।

बाजार सूचना के मुताबिक गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों के खंड में चार प्रतिशत बोलियां प्रापत हुई जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 84 प्रतिशत शेयर के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

इस आईपीओ में 81,50,000 नए शेयर जारी किए जाने हैं। इसके अलावा प्रवर्तक 1,09,43,070 शेयरों को बिक्री पेशकश के जरिए निकाल रहे हैं।

आवेदनकों के लिए मूल्य का दायरा 303- 305 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 170 करोड़ रुपये से कुछ अधिक जुटाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा