लाइव न्यूज़ :

स्टोव क्राफ्ट का आईपीओ 25 जनवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 384-385 प्रति शेयर

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी रसोई के उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 जनवरी यानी सोमवार को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 384-385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह इस साल का चौथा आईपीओ होगा। इससे पहले भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का आईपीओ बुधवार को बंद हुआ है। इंडिगो पेंट्स और होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के आईपीओ अभी खुले हैं।

स्टोव क्राफ्ट आईपीओ के तहत 95 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 82.50 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

ब्रिकी पेशकश के तहत प्रवर्तक राजेंद्र गांधी 6,90,700, प्रवर्तक सुनीता राजेंद्र गांधी 59,300, सिकोया कैपिटल इंडिया ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग 14,92,080 और एससीआई ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स दो 60,07,920 शेयरों की पेशकश करेंगे।

सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली कंपनी ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 412.62 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। आईपीओ 28 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह निर्गम 22 जनवरी को खुलेगा।

एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और जेएम फाइेंशियल आईपीओ की बुक रनिंग लीड प्रबंधक होंगी। कंपनी के शेयरों को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव