लाइव न्यूज़ :

व्यापार सुगमता, बैंकों से समर्थन जैसे कदमों से दूरसंचार क्षेत्र को मिलेगी मजबूती: बिड़ला

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत हस्तक्षेप किए हैं और व्यापार सुगमता तथा बैंक क्षेत्र से समर्थन संबंधी अन्य उपाय इस क्षेत्र को "काफी मजबूत’ बनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी रुझान का नेतृत्व करता रहे।

उन्होंने बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) भारत के पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की कोशिशों में एक "प्रतिबद्ध भागीदार" होगी।

वीआईएल में आदित्य बिड़ला ग्रुप की 27 प्रतिशत से अधिक जबकि वोडाफोन की 44 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है।

बिड़ला ने साथ ही कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की गति तेज करने और निवेश के लिए एक मजबूत उद्योग जरूरी है।

उन्होंने कहा, "सरकार ने पिछले कुछ महीनों में इस दिशा में महत्वपूर्ण नीतिगत हस्तक्षेप किए हैं। व्यापार में सुगमता तथा बैंक क्षेत्र से समर्थन संबंधी आगे के कदम इस क्षेत्र की ताकत को काफी बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी रुझान का नेतृत्व करता रहे।"

उद्योगपति ने कहा कि मोबाइल उद्योग, 2025 तक भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसमें से 1,000 अरब डॉलर का योगदान डिजिटल अर्थव्यवस्था से होगा।

उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल संचार नीति इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एज और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाने पर जोर देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत