लाइव न्यूज़ :

ऑटो उद्योग की विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए हितधारकों की बैठक जल्द: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जून केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय जल्द ही ई-वाहनों सहित ऑटोमोबाइल उद्योग के तेजी से विकास के तरीकों पर चर्चा करने के लिए हितधारकों की एक बैठक बुलाएगा।

उन्होंने मंगलवार को इंदौर में राष्ट्रीय मोटर वाहन परीक्षण ट्रैक (एनएटीआरएएक्स) केंद्र का उद्घाटन करते होते कहा कि इस केंद्र के निर्माण के बाद घरेलू वाहनों को जांच के लिए विदेशों में नहीं भेजना पड़ेगा।

भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री ने कहा कि जिन देशों के पास वाहन जांच ट्रैक की सुविधा नहीं है, वे अब यूरोप और अमेरिका के बजाय भारत में अपने वाहन भेजेंगे। इंदौर का 11.3 किलोमीटर लंबा तेज गति वाला ट्रैक विश्व का पांचवा सबसे बड़ा ट्रैक है। साथ ही एशिया में सबसे बड़ा और चीन तथा जापान के केन्द्रो के मुकाबले अधिक सुविधाओं से लैस है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय ऑटोमोबाइल उद्योग के तेजी से उच्च विकास और ई-वाहनों की तेजी से जांच तथा विकास के लिए आगे का रास्ता तलाशने को लेकर हितधारकों से जल्द चर्चा करेगा।’’

जावड़ेकर ने कहा कि ई-वाहनों को लेकर कई तरह के नए विचार और सुझाव सामने आ रहे है। इसलिए जल्द ही इस संबंध में हितधारकों के साथ एक बैठक की जायेगी।

इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की पहल के बावजूद ई-वाहनों के लिए सुविधाओं का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा है। इस गति को तेज करने के लिए हितधारकों के परामर्श की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि एनएटीआरएएक्स परियोजना भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास बुनियादी ढांचा परियोजना (एनएटीआरआईपी) के तहत बनाई जा रही है। एनएटीआरएएक्स भारत में ऑटोमोटिव परीक्षण और प्रमाणन केंद्रों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव