लाइव न्यूज़ :

अब उड़ान के दौरान टैक्सी बुक कर सकते हैं स्पाइसजेट के यात्री

By भाषा | Updated: August 12, 2021 12:41 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके यात्री अब एयरलाइन के इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट मंच 'स्पाइसस्क्रीन' का इस्तेमाल करके अपनी उड़ान के दौरान हवाई अड्डे के बाहर जाने के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं।

नयी सेवा पहले चरण में, 12 अगस्त से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। एयरलाइन आगे मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे सहित सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से इस सेवा का विस्तार करेगी।

एयरलाइन ने कहा कि घरेलू विमानन उद्योग में अपनी तरह की यह पहली पहल यात्रियों को टैक्सी ट्रांसफर क्षेत्र में आगमन के बाद अपने परिवहन के लिए इंतजार से बचने में मदद करेगी।

यात्री के स्पाइसस्क्रीन पर टैक्सी बुक करने के बाद हवाई अड्डे पर आगमन के साथ उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस, व्हाट्सएप और स्वचालित इनबाउंड कॉल की पुष्टि के माध्यम से टैक्सी बुकिंग ओटीपी संदेश मिलेगा। यह ग्राहकों को यात्रा के अंत में किसी भी भुगतान विकल्प (ऑनलाइन या नकद) के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा भी देगा।

स्पाइसजेट ने पिछले साल अगस्त में एक कॉम्प्लिमेंटरी इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम स्पाइसस्क्रीन शुरू किया था, जिसे यात्रियों के स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप जैसे उपकरणों से सीधे ऑनबोर्ड वायरलेस नेटवर्क से कनेक्ट करके एक्सेस किया जा सकता है।

एयरलाइन ने कहा कि वह टैक्सी बुक करने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को किराये में खास छूट भी देगी और किसी कारण से यात्री के टैक्सी में ना बैठने पर कोई कैंसलेशन शुल्क भी नहीं लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत