लाइव न्यूज़ :

स्पेंसर रिटेल के चेयरमैन ने कहा, खुदरा विक्रेताओं के लिए अवसर पैदा कर रहा ई-कॉमर्स क्षेत्र

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई स्पेंसर रिटेल के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा कि ई-कॉमर्स की बढ़ते दायरे से हर खुदरा विक्रेता के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं और बढ़ती आय, अनुकूल जनसांख्यिकी और बढ़ते शहरीकरण के सहारे उद्योग के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक दिख रहा है।

स्पेंसर रिटेल की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, रिटेल का भविष्य 'ओमनी-चैनल' दृष्टिकोण में निहित है, जिसका अर्थ है स्टोर और ऑनलाइन दोनों के माध्यम से बिक्री का एकीकरण करना।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अलावा, महामारी के बाद उपभोक्ता जीवनशैली में "व्यापक बदलाव" आया है, जिससे उपभोग की नयी चीजों का उदय हुआ है जबकि कुछ दूसरी चीजों का महत्व "कम" हो गया है।

गोयनका ने शेयरधारकों के नाम अपने संदेश में कहा, "ई-कॉमर्स का बढ़ते दायरे से हर खुदरा विक्रेता के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं और यह प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है। खुदरा विक्रेता डिजिटल माध्यमों (ई-कॉमर्स) का लाभ उठा सकते हैं ताकि वे ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंच सकें।"

गोयनका ने साथ ही अपनी कंपनी के ई-कॉमर्स कारोबार को लेकर कहा कि इसने ऑनलाइन क्षेत्र में कई गुना वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा, "एक विशाल अवसर है, जो न केवल तेज वृद्धि कर रहे मौजूदा मॉडल के जरिये मिल रहा है बल्कि यह कई उत्पादों, बाजारों एवं नये भौगोलिक क्षेत्रों को जोड़कर और वृद्धि कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव