लाइव न्यूज़ :

स्कोडा ने ऑक्टाविया का नया संस्करण उतारा, कीमत 25.99 लाख से शुरू

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस जून स्कोडा ऑटो इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी बहुचर्चित सेडान ऑक्टाविया का नया संस्करण पेश किया जिसकी एक्स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।

स्कोडा इंडिया ने एक बयान में कहा कि चौथी पीढ़ी की ऑक्टाविया में दो-लीटर का पेट्रोल है जो कि 190 पीएस की ताकत देता है। कंपनी के अनुसार ऑक्टाविया एक लीटर में 15.81 किमी की ईंधन दक्षता उपलब्ध कराती है।

ऑक्टाविया भारत में दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी। स्टाइल मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये और लौरीन एंड क्लेमेंट संस्करण की एक्सशोरूम कीमत 28.99 लाख रुपये है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक ज़ेक होलिस ने कहा, ‘‘ऑक्टाविया को 20 साल पहले बाजार में पेश किया गया था। तब इस गाड़ी ने सेडान श्रेणी में बड़ा बदलाव ला दिया था। एक बदलाव तो यही था कि यह लगातार उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना की पेशकश करती है। खरीदारों की खास श्रेणी को लक्जरी और बेहतर मूल्य के साथ सेवायें उपलब्ध कराती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑक्टाविया के डिजाइन, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, प्रदर्शन और आराम की अपनी विशेषताओं को बरकरार रखा गया है। नयी ऑक्टाविया एक दिलकश संयोजन है जो भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो की सफलता को जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना