लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविन मंच को अन्य देशों के साथ मुफ्त में साझा करने की पेशकश करते हुए कहा कि मानवीय जरूरतें व्यावसायिक लाभ से पहले आती हैं।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दूसरे दिन सीतारमण ने महामारी के दौरान समावेशी सेवा वितरण के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में भारत के सफल अनुभव को साझा किया।

एक ट्वीट में कहा गया, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी साझा की कि कैसे कोविन ऐप्लिकेशन ने हमारे टीकाकरण के स्तर एवं दायरे में कुशलता के साथ मदद की और भारत ने मानवीय जरूरतों को व्यावसायिक लाभ से पहले रखते हुए सभी देशों के लिए यह मंच मुफ्त में उपलब्ध कराया है।"

बैठक के दौरान सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की चर्चाएं अर्थव्यवस्था में सुधार, स्थायी वित्त और अंतरराष्ट्रीय कराधान के लिए नीतियों पर केंद्रित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत