लाइव न्यूज़ :

सोने की तस्करी में इंडिगो और स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों सहित सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई सीमा शुल्क अधिकारियों ने शहर के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चार कर्मचारियों समेत सात लोगों को कथित रूप से 72.46 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया है।

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

इसमें कहा गया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह से लौटने पर तीन लोगों को रोका।

सीमा शुल्क विभाग ने बयान में कहा, "दो यात्रियों और उनके सामान की तलाशी में सोने की दो छड़ें और सोने का एक बिस्कुट बरामद किया गया, जिनका कुल वजन 517.2 ग्राम था और कीमत 22.89 लाख रुपसे थी।"

बयान के मुताबिक एक यात्री ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इंडिगो एयरलाइन के एक कर्मचारी को 160 ग्राम से ज्यादा सोना सौंपा।

इसमें कहा गया, "पूछताछ के आधार पर यह पता चला कि सोने की तस्करी में इंडिगो एयरलाइन के तीन और स्पाइसजेट का एक कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने पूर्व में 960 ग्राम सोने की तस्करी में लिप्त होने की भी बात मानी।"

पूर्व में तस्करी कर लाए गए सोने के साथ मौजूदा तस्करी के सामानों को मिलाकर कुल 72.46 लाख रुपये के सोने की तस्करी की गयी।

बयान में कहा गया कि तीन यात्रियों और एयरलाइनों के चार कर्मचारियों सहित सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव