लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:02 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून वैश्विक इक्विटी बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक की बढ़त के साथ 52,578.07 के स्तर पर पहुंच गया।

बाद में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 241.05 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 52,541.52 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 15,809.75 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंफोसिस और एचडीएफसी में भी बढ़त रही।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 358.83 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 52,300.47 पर और निफ्टी 102.40 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 15,737.75 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,329.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत