लाइव न्यूज़ :

चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स ने लगाया 889 अंक का गोता, निफ्टी 17,000 के नीचे उतरा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली से जोरदार गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 889 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 889.40 अंक यानी 1.54 प्रतिशत लुढ़क कर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 263.20 अंक यानी 1.53 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,985.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा कोटक बैंक, एचयूएल, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और टीसीएस शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक (सेंसेक्स और निफ्टी) नीचे आये और निफ्टी 17,000 के नीचे आ गया। क्षेत्रवार सूचकांकों में एकमात्र आईटी सूचकांक ही बढ़त में रहे।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में कुल मिलाकर गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव