लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 166 अंक और टूटा, निफ्टी 17,350 अंक से नीचे उतरा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 166 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.33 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,324.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में आईटीसी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की वरिष्ठ शोध विश्लेषक लिखिता चेपा ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में नकारात्मक धारणा का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड-19 के नये स्वरूप आमीक्रोन को लेकर बयान तथा फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली बैठक को देखते हुए निवेशकों में थोड़ी चिंता है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

हालांकि, यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत टूटकर 74.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत