लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर

By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:18 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान वित्तीय शेयरों की अगुवाई में तेजी का रुख देखने को मिला और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 44,000 के स्तर को पार कर गया।

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और दूसरे एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बाजार को बल मिला।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 44,051.66 को छूने के बाद 55.15 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 44,007.86 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 19.10 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 12,893.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में देखने को मिली। इसके अलावा एसबीआई, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और ओएनजीसी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर एचयूएल, टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और टीसीएस लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 314.73 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 43,957.71 पर, जबकि निफ्टी 93.95 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 12,874.20 अंक पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 4,905.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव