लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर ने आतिथ्य उ्दयोग में सुधार को बेपटरी किया: इक्रा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने आतिथ्य उद्योग में सुधार को पटरी से उतार दिया और 2023-24 में ही उद्योग के कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

इक्रा ने एक बयान में कहा कि अप्रैल के मध्य से विभिन्न राज्यों द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन या अन्य प्रतिबंधों से उद्योग प्रभावित हुआ है और संक्रमण की आशंका से यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

बयान के मुताबिक इसके चलते कोविड-पूर्व स्तर पर पहुचने की समयसीमा पिछले अनुमानों से 6-8 महीने आगे खिसक गई है। उद्योग की आय अब वित्त वर्ष 2023-24 तक ही कोविड-पूर्व स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में सुधार के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उद्योग प्रभावित हुआ।

इक्रा के क्षेत्र प्रमुख और सहायक उपाध्यक्ष विनुता एस ने कहा कि ‘कोविड 2.0’ की तीव्रता पहले की तुलना में कहीं अधिक है और इसने उद्योग के सुधार पर एक अस्थायी रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव