लाइव न्यूज़ :

सेबी ने ‘उपयुक्त मानदंड’ में बदलाव किया, चांदी का ईटीएफ शुरू करने को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘योग्य एवं उपयुक्त व्यक्ति’ तय करने के मानदंड में बदलाव करते हुए देश में चांदी के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ईटीएफ) को शुरू करने की मंजूरी दे दी।

इसके अलावा सेबी निदेशक मंडल ने कुछ निश्चित रक्षोपाय के साथ चांदी का ईटीएफ शुरू करने के लिए म्यूचुअल फंड नियमों में संशोधन किया है। चांदी का ईटीएफ सोने के ईटीएफ के लिए मौजूदा नियामकीय व्यवस्था की तर्ज पर ही शुरू किया जा रहा है।

उपयुक्त व्यक्ति के संदर्भ में सेबी ने कहा कि यह मानदंड सिद्धांत आधार या नियम आधारित होगा। सिद्धांत आधारित मानदंड में ईमानदारी, नैतिक व्यवहार, प्रतिष्ठा, निष्पक्षता और चरित्र को शामिल किया जाएगा। सेबी ने बयान में कहा कि नियम आधारित मानदंड किसी व्यक्ति के योग्य एवं उपयुक्त होने के दर्जे को उसकी अयोग्यता के आधार पर तय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव