लाइव न्यूज़ :

योनो के नए संस्करण को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है एसबीआई : चेयरमैन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:46 IST

Open in App

मुंबई 16 जुलाई देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) अपने डिजिटल ऋण देने वाले मंच योनो (कई सुविधाओं के लिए एक एप) के अगले संस्करण को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उद्योग निकाय आईएमसी द्वारा आयोजित एक बैंकिंग कार्यक्रम के दौरान खारा ने कहा कि जब बैंक ने योनो की शुरुआत की थी, तब इसे खुदरा खंड के उत्पादों के वितरण-मंच के रूप में लिया जाता था।

उन्होंने कहा, ‘‘एसबीआई अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए योनो की क्षमता का इस्तेमाल कर सकता है। विशेष कर जहां हमारे पास खुदरा परिचालन है। हम योनो का इस्तेमाल व्यापार के लिए भी कर सकते हैं।’’

एसबीआई चेयरमैन ने कहा, ‘‘अब हम इस पर विचार कर रहे है कि इन सब सुविधाओं को योनो के अगले संस्करण पर एक साथ कैसे लाया जाए। यह कुछ ऐसा है जिस पर हम काम कर रहे हैं और जल्द ही इसके और सुविधाओं के साथ सामने आएंगे।’’

बैंक की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2021 तक योनो को करीब 7.96 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया हैं और 3.71 करोड़ ने पंजीकरण भी किया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव