लाइव न्यूज़ :

रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर भारतीय रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नरम परिदृश्य से भारतीय रुपये को मदद मिली और सोमवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो एक माह से अधिक का ऊंचा बंद स्तर है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.25 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 73.98 की ऊंचे स्तर पर और 74.25 के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 27 सितंबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.46 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 'दिवाली बलिप्रतिपदा' के मौके पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये का मजबूत कारोबार हुआ क्योंकि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द वृद्धि का संकेत नहीं दिया गया है। इससे डॉलर सूचकांक पर दबाव कायम हो गया।’’

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती का अनुमान देने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 94.28 रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव