लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे चढ़कर 74.76 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 11:13 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे चढ़कर 74.76 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया डॉलर के मुकाबले 74.77 पर खुला, फिर अपने पिछले बंद के भाव मुकाबले 22 पैसे की तेजी दर्ज करते हुए 74.76 पर पहुंच गया।

बुधवार को भारतीय रुपये में छह महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट हुई थी। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 54 पैसे के नुकसान के साथ 74.98 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि इस शुक्रवार को जारी होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक के महत्वपूर्ण नीतिगत बयान से पहले भी बाजार के सहभागी सतर्क हैं।

वैश्विक स्तर पर जिंसों की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति को घरेलू स्तर पर नियंत्रित करने की जरूरत के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की द्विमासिक बैठक बुधवार को शुरू हुई।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति के फैसले की घोषणा करेंगे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 94.22 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 802.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 541.8 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,731.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 162.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 17,808.90 पर पहुंच गया।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 80.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना